2/19/10

आत्मविश्वास की उडान

आत्मविश्वास में बहुत शक्ति होती है। आत्मविश्वास सफलता की कुंजी होती है। आत्मविश्वास किसी भी परिस्थिति में उचित निर्णय लेने का साहस प्रदान करता है।जिनमे आत्म्विसवास नहीं है उनका जीवन सार्थक नहीं है| आत्मविश्वास के बल पर ही आदमी आगे बढ़ता है और कामयाबी के शिखर सर कर शकता है| हम अतीत में नजर डाले तो पता चलता है की, जो लोग जीवन में आगे बढे है उसने विपरीत काल में भी आत्मविश्वास को नहीं छोड़ा था| उसका सबसे बड़ा उदहारण है, भूतपूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन जिसने अपने जीवन में कई चुनावी नतीजो में हार का सामना करना पड़ा फिर भी वह न हारे उसने अपनी हिमत नहीं खोयी और आखर में वह अमरिका के राष्ट्रपति बन ही गये|

                      बुरे वक्त में हमें घबराना नहीं चाहिए पर उससे कैसे बहार निकला जाये यह सोचना चाहिए नहीं के यह सोचकर हम पीछे हट जाये के अब मै क्या करू जो होना था सो हो गया अब उससे कैसे निपटा जाये यह सोचना जरुरी हैजिसमे समस्या से जुजने की शक्ति नहीं है उससे तो अच्छा तो वह पंछी होता है, जो शिकारी के तीर से घायल हो जाने पर वही नहीं बैठा रहेता वह भागने की हिम्मत तो करता है, फिर भले ही उसे उसमे सफलता मिले या विफलता अतीत में नजर घुमाये तो पता चलता है की लोग उसे ही याद करते है जिसने अपने जीवन में हारनहीं मानी और हिम्मत से कम किया है| अब हमारे राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी को ही लीजिये उसने ऐसा सोचा होता की में अकेला कैसे देश को स्वतंत्रता दिलवा शकता हु| तो क्या हम अब भी स्वतंत्र हुए होते ऐसे तो कई लोग है जिसने अपने जीवन में कभी भी हार नहीं मानी और विपरीत समय में रास्ता निकाला

         ईश्वर हमें सदैव जीवन में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करता है, परन्तु जिसमें अपनी योग्यता का विश्वास न हो, उसके हाथ से अवसर निकल जाता है।हमे अपने आपको कभी छोटा महसूस नहीं करना चाहिए, क्योकि हर व्यक्ति कोई न कोई विषय में निपुण होता हैफर्क सिर्फ इतना ही होता है की उसको जीवन में कोई ऐसा चान्स नहीं मिला होताजीवन में दुःख आने पर हमें अपना संयम रखना चाहिएक्योकि सुख और दुःख जीवन के दो पहलु होते है, दुख और सुख दुःख के बाद सुख और सुख के बाद दुःख आता है| हर एक को लगता है की मेरा दुःख सबसे ज्यादा है| कभी सोचा है की जिसे पैदा होने से ही सडक के किनारे पे छोड़ दिया होता है उसकी जिंदगी कैसे कटती है| कभी सोचा है की ऐसे कई बच्चे है जिसको दो दिन में एक ही बार खाना नसीब होता है उस नवोढ़ा के बारे में सोचा है जिसकी शादी के दो दिन बाद ही उनका सुहाग उजल गया है कोई कहने का तात्पर्य यही है की जीवन में हर न हर कोई समस्या आती रहती है| देखना यही है के हम अपने उस सदमे से बहार कैसे निकलते वंही काम आता है, हमारा अपना आत्मविश्वास उसके ही बल बूते पर ही हम आगे बढ़ सकते है

No comments: